Politics
Lok Sabha Election : छत्तीसगढ़ में 11 सीटों की तस्वीर साफ , इन नेताओं की होगी भिड़ंत

Lok Sabha Election : छत्तीसगढ़ के सभी 11 लोकसभा सीटों पर BJP और कांग्रेस के उम्मीदवार घोषित होने के बाद तस्वीर साफ हो गई है। कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ के बाकी बची 4 लोकसभा सीटों के लिए प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी है, जिसके मुताबिक बिलासपुर से कांग्रेस के देवेंद्र यादव का मुकाबला बीजेपी प्रत्याशी तोखन साहू से होगा।
वहीं सरगुजा से कांग्रेस की शशि सिंह का मुकाबला BJP के चिंतामणि महराज से होगा। इसी तरह रायगढ़ से कांग्रेस ने डॉ मेनका देवी सिंह को टिकट दिया है, जिनका मुकाबला बीजेपी के राधेश्याम राठिया से होगा।
इनके बीच होगा आमने-सामने का मुकाबला
लोकसभा सीट | कांग्रेस प्रत्याशी | BJP प्रत्याशी |
राजनांदगांव | भूपेश बघेल | संतोष पांडेय |
रायपुर | विकास उपाध्याय | बृजमोहन अग्रवाल |
महासमुंद | ताम्रध्वज साहू | रूप कुमारी चौधरी |
दुर्ग | राजेंद्र साहू | विजय बघेल |
कोरबा | ज्योत्सना महंत | सरोज पांडेय |
जांजगीर-चांपा | शिव डहरिया | कमलेश जांगड़े |
बस्तर | कवासी लखमा | महेश कश्यप |
बिलासपुर | देवेंद्र सिंह यादव | तोखन साहू |
कांकेर | बीरेश ठाकुर | भोजराज नाग |
रायगढ़ | डॉ मोनिका देवी सिंह | राधेश्याम राठिया |
सरगुजा | शशि सिंह | चिंतामणि महाराज |
