ChhattisgarhRegion

दक्षिण पश्चिम बंगाल की खाड़ी में बनी द्रोणिका के कारण हुई हल्की वर्षा, दिन भर छाए रहे बादल

Share

रायपुर । एक चिन्हित निम्न दाब का क्षेत्र दक्षिण पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर स्थित है, इसके साथ ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण 5.8 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। इसके लगातार पश्चिम उत्तर पश्चिम दिशा में आगे बढऩे और उसके बाद यह मुड़कर उत्तर पूर्व दिशा में आगे बढ़ते हुए दक्षिण पश्चिम बंगाल की खाड़ी के तरफ अगले 48 घंटे में जाने की संभावना चलते राजधानी में सोमवार सुबह से बादल छाए रहे। सुबह 11.30 बजे के करीब अधिकांश हिस्सों में हल्की बारिश हुई। जो राहगीरों को भीगने से बचने जगह तलाशने मजबूर कर दिया। इस बेमौसम बदलाव का मुख्य कारण बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी युक्त हवाएं हैं। मौसम विज्ञानियों के अनुसार प्रदेश में आज कल एक दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने की संभावना है।
मौसम विभाग के अनुसार वर्षा का क्षेत्र मुख्यत: मध्य छत्तीसगढ़ में दुर्ग, रायपुर संभाग के साथ सरगुजा संभाग के कुछ जिलों में संभावित है। सरगुजा के सरगुजा, जशपुर जिले शामिल हैं। वहीं दक्षिण छत्तीसगढ़ में बादल रहेंगे। प्रदेश में न्यूनतम तापमान में हल्की वृद्धि होने के साथ कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। अधिकतम तापमान में भी कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button