Crime

मकान मालिक ने 7 साल की बच्ची के साथ किया दुष्कर्म, 72 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार

Share

एक तरफ जहां देश में कोलकाता ट्रेनी महिला डॉक्टर के साथ हुए जघन्य अपराध के लिए पूरा देश इंसाफ की मांग कर रहा है। वहीं, राजधानी दिल्ली में एक मासूम बच्ची को हैवान बुजुर्ग ने अपनी हवस का शिकार बनाया है।पुलिस का कहना है कि दक्षिण दिल्ली के अंबेडकर नगर में एक 72 वर्षीय व्यक्ति को 7 वर्षीय लड़की के साथ कई बार यौन उत्पीड़न करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया।

लड़की के माता-पिता ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है जिसमें बताया गया है कि परिवार आरोपी के मकान में किराए पर रहता था। लड़की के पिता मजदूरी करते हैं और उसकी माँ गृहिणी है। पूरा परिवार मकान मालिक के घर में किराएदार के तौर पर रहता है।

लड़की ने अपने माता-पिता को बताया कि जब भी वे घर पर नहीं होते थे तो बुज़ुर्ग व्यक्ति उसके साथ मारपीट करता था। उसने कहा कि यह दुष्कर्म पिछले एक महीने से हो रहा था, जिसमें सबसे हालिया घटना तीन दिन पहले हुई थी। लड़की के बताने के अनुसार, पुलिस ने फौरन मामले की कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपी को पकड़कर उससे पूछताछ की जा रही है।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button