Chhattisgarh
करैत ने दो महिलाओं को डंसा : मौत

जशपुर। जिले में करैत सांप के डंसने से दो महिलाओं की मौत हो गई। दोनों महिलाएं रायगढ़ जिले की निवासी थी। दोनों महिलाओं के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फ़िलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है बताया जा रहा है कि, एक महिला कमरई की रहने वाली थी महिला को घर में अपने बच्चे को दूध पीला रही थी इस दौरान करैत सांप ने उसे डंस लिया। वहीं दूसरी महिला बाकारुमा की रहने वाली थी नाम रनमेत बाई है वह मचान पर सो रही थी इस दौरान करैत सांप ने उसे डंस लिया। दोनों महिलाओं को सिविल अस्पताल पत्थलगांव में भर्ती कराया गया था, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया पत्थलगांव पुलिस ने मर्ग कायम कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
