ChhattisgarhRegion

कोतवाली चौक का नाम नहीं बदलेगा, सामान्य सभा की बैठक में सर्वसम्मति से विलोपित

Share

रायपुर। नगर निगम भवन में चल रही सामान्य सभा की बैठक में कोतवाली चौक के नाम परिवर्तन के प्रस्ताव को सर्वसम्मति से विलोपित कर दिया।
चर्चा के दौरान अधिकांश पार्षदों ने कहा कि कोतवाली चौक शहर की पहचान और इतिहास से जुड़ा हुआ है। वर्षों से प्रचलित इस नाम को बदलना जनभावनाओं के विपरीत होगा। इसी को ध्यान में रखते हुए सभी पार्षदों ने एकमत होकर एजेंडा को विलोपित करने का निर्णय लिया। महापौर ने भी कहा कि नगर निगम जनता की भावनाओं का सम्मान करता है और शहर की सांस्कृतिक विरासत को बनाए रखना प्राथमिकता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि भविष्य में भी ऐसे किसी प्रस्ताव पर निर्णय लेते समय आम नागरिकों की राय को सर्वोपरि रखा जाएगा।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button