New Delhi

दिल्ली के रामलीला मैदान में ‘किसान मजदूर महापंचायत’ आज

Share

दिल्ली में आज किसान मजदूर महापंचायत होने जा रही है। किसानों की इस महापंचायत में 5000 से ज्यादा लोग शामिल नहीं हो सकते हैं इसके अलावा ट्रॉली और ट्रैक्टर्स के लिए इजाजत नहीं है। साथ ही रामलीला मैदान से होकर मार्च करने की भी परमिशन नहीं दी गई है। विरोध प्रदर्शन के चलते दिल्ली पुलिस सिक्योरिटी के पुख्ता इंतजाम कर रही है। पुलिस ने दिल्ली की सड़कों पर गाड़ियों से ट्रैवल करने वाले यात्रियों के लिए भी ट्रैफिक एडवाइजरी जारी कर दी है।

रामलीला मैदान में किसान आज क्या करेंगे?
किसान संगठनों का नेतृत्व कर रहे संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) ने कहा है कि वे रामलीला मैदान में ‘किसान मजदूर महापंचायत’ आयोजित करेंगे, जहां सरकार की नीतियों के खिलाफ ‘लड़ाई तेज करने’ का प्रस्ताव पारित किया जाएगा।

किसान पंचायत को लेकर पुलिस अलर्ट
किसान पंचायत को देखते हुए दिल्ली पुलिस अलर्ट है। सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। किसानों के मार्च के मद्देनजर दिल्ली की तीन सीमाओं सिंघू, टिकरी और गाजीपुर सुरक्षा बलों की भारी तैनाती की गई है। किसान ट्रैक्टर-ट्रॉली के साथ दिल्ली में ना घुसें इसे लेकर पुलिस अलर्ट है। जगह-जगह चेकिंग की जार रही है। रामलीला मैदान तक पहुंचने वाले सभी रास्तों पर अलग-अलग जगहों पर पुलिसबल की तैनाती की गई है।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button