Chhattisgarh

धुरुवागुड़ी की खेमेश्वरी तिवारी बनी प्रदेश की सर्वश्रेष्ठ बैंक सखी

Share

मैनपुर ब्लॉक की धुरुवागुड़ी निवासी खेमेश्वरी तिवारी आजीविका मिशन से जुड़ने के बाद प्रदेश की सबसे अधिक ट्रांजेक्शन कराने वाली बैंक सखी बन गई हैं। 2019 में मिशन से जुड़ने और प्रशिक्षण के बाद उन्हें बीसी सेंटर की आईडी और 60 हजार का लोन मिला। शुरुआत में कठिनाइयों के बावजूद मेहनत और लगन से खेमेश्वरी ने बीते दो वित्तीय वर्षों में लगभग प्रति वर्ष 2 करोड़ रुपये के ट्रांजेक्शन किए। वह प्रति माह 1200 हितग्राहियों को 20–25 लाख रुपये तक भुगतान करती हैं, जिसमें वृद्धा पेंशन, किसान समृद्धि, छात्रवृत्ति और तेंदूपत्ता संग्राहक योजनाएं शामिल हैं। वर्ष 2024 में 1.80 करोड़ और 2025 में 2 करोड़ रुपये के ट्रांजेक्शन के साथ उन्हें प्रदेश की उत्कृष्ट बीसी सखी का खिताब भी मिला।

गरीब परिवार में जन्मी और पहले दहेज के लिए प्रताड़ित खेमेश्वरी ने आजीविका मिशन से जुड़कर कठिन परिश्रम से सफलता हासिल की। कोविड-19 और लॉकडाउन के दौरान उन्होंने ग्रामीण और वनांचल के हितग्राहियों को बैंक सेवाएं उपलब्ध कराईं। सेंटर तक नहीं आ पाने वाले बुजुर्गों और बीमारों के घर जाकर भी खेमेश्वरी रुपए पहुंचाती हैं। उनका परिवार—भाई, बहन और पिता—भी उनके काम में सहयोग करता है। मेहनत और समर्पण के बल पर उन्होंने न केवल आर्थिक सफलता पाई, बल्कि अब गांव के लोगों के लिए एक भरोसेमंद सहारा भी बन गई हैं।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button