Chhattisgarh

केशरूवा डीह हादसा खराब सड़क पर बस पलटी, 6 यात्री घायल

Share

प्रदेश में सड़क दुर्घटनाओं का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। जरहागांव थाना क्षेत्र के केशरूवा डीह गांव में हुई एक दुर्घटना में बस अनियंत्रित होकर पलट गई, जिसमें बस में सवार आधा दर्जन यात्रियों को मामूली चोटें आईं। घायल दो लोगों को नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के लिए भेजा गया। हादसे के पीछे चालक की लापरवाही नहीं बल्कि खराब सड़क को मुख्य कारण बताया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि इससे एक दिन पहले विधानसभा में बिना फिटनेस टेस्ट के यात्री वाहनों को परमिट दिए जाने के मुद्दे पर हंगामा हुआ था, जिसमें मंत्री केदार कश्यप के जवाब नहीं दे पाने पर विपक्ष ने वॉकआउट किया था।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button