काेंड़ागांव पुलिस ने छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार

काेंड़ागांव। जिले के सिटी काेतवाली थाना क्षेत्र अंर्तगत ग्राम बड़े बेंदरी के वार्षिक मेला में छेड़छाड़ करने वाले आरोपी डोनाल्ड बघेल उम्र 21 वर्ष निवासी बायकापदर बडे बेन्दरी काे गिरफ्तार कर लिया है। घटना में प्रयुक्त स्कूटी क्रमांक सीजी 27 एन 2609 को जप्त किया गया है।
पुलिस से मिली जाानकारी के अनुसार पीड़िता ने रिपोर्ट दर्ज करायी कि वह 25 अप्रेल को रात्रि में ग्राम बड़े बेंदरी का वार्षिक मेला देखने गयी थी। आरोपी डोनाल्ड बघेल के द्वारा पीड़िता को स्कुटी से घर छोड़ दूंगा बोल कर समय रात्रि करीबन 2.30 बजे अपने स्कूटी क्रमांक सीजी 27 एन 2609 से ले जाकर ग्राम बडे़ बेन्दरी के नया पारा आम पेड़ के पास गाड़ी रोककर गलत नियत से जबरदस्ती पीड़िता के साथ छेड़छाड़ किया है, कि रिपोर्ट पर आरोपी डोनाल्ड बघेल के विरूद्व थाना कोण्डागांव में अपराध कायम कर विवेचना लिया गया। विवेचना के दौरान आरोपी डोनाल्ड बघेल पिता जगदीश बघेल उम्र 21 वर्ष निवासी ग्रासम बडे बेन्दरी बायकापदर थाना कोण्डागांव से घटना के संबध मे पूछताछ करने पर अपराध करना स्वीकार करने व आरोपी के विरूध्द अपराध सबूत पाये जाने से आज साेमवार को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल दाखिल किया गया। उक्त सम्पूर्ण कार्यवाही मे थाना प्रभारी निरीक्षक सौरभ उपाध्याय, सहायक उप निरीक्षक शांति यादव, प्रधान आरक्षक अशोक मरकाम, म. आर. गायत्री शोरी, आर. करण ध्रुव, विष्णु मरई का योगदान रहा।







