New Delhi
ED हिरासत में बिगड़ी केजरीवाल की तबीयत, शुगर लेवल 46 तक गिरा

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से जुड़ी बहुत बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि ईडी कस्टडी में केजरीवाल की तबीयत बिगड़ गई है। उनका शुगर लेवल लगातार ऊपर नीचे हो रहा है। केजरीवाल का शुगल लेवल 46 तक गिर गया है। डॉक्टरों का कहना है कि शुगर लेवल का इतना नीचे जाना बहुत खतरनाक है। आम आदमी पार्टी (AAP) के सूत्रों ने यह जानकारी दी है।
बता दें कि दिल्ली सीएम की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि वे कल जेल में अरविंद केजरीवाल से मिलने गई थीं। उनका शुगर लेवल ठीक नहीं चल रहा है। सुनीता ने कहा कि केजरीवाल की तबीयत ठीक नहीं है। वे डायबिटीज से जूझ रहे हैं और उनका शुगर लेवल ठीक नहीं चल रहा है।
