कवर्धा डांस टीचर हत्याकांड का खुलासा 56 दिन बाद नाबालिग आरोपी हिरासत में

Kabirdham district में करीब दो महीने पहले हुए डांस टीचर हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। 56 दिनों तक चली गहन जांच, हजारों मोबाइल नंबरों के तकनीकी विश्लेषण और सैकड़ों सीसीटीवी फुटेज की जांच के बाद पुलिस ने इस मामले में एक विधि से संघर्षरत नाबालिग को अभिरक्षा में लिया है, जिसने पूछताछ में हत्या करना स्वीकार किया है। मृतक की पहचान 27 वर्षीय डांस शिक्षक सत्यमदास मानिकपुरी के रूप में हुई, जिनका शव 17 जनवरी 2026 को कवर्धा के लालपुर नर्सरी के पीछे सड़क पर मिला था। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी नाबालिग और मृतक के बीच पिछले तीन महीनों से जान-पहचान थी। आरोप है कि शिक्षक नाबालिग पर अननेचुरल संबंध बनाने का दबाव बना रहा था और मना करने पर उसे ब्लैकमेल कर रहा था। लगातार दबाव और धमकियों से परेशान होकर नाबालिग ने व्हाट्सएप कॉल के जरिए उसे बुलाया और मौके पर चाकू से गले पर वार कर हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी ने मृतक का मोबाइल और सिम कार्ड नदी में फेंक दिया था। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर स्कूटी, चाकू, खून से सने कपड़े और मोबाइल फोन बरामद कर लिया है तथा मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है। 🚨







