Chhattisgarh

PM मोदी की अपील पर एक्शन में कबीरधाम पुलिस, साइकिल से ऑफिस पहुंचे एसपी

Share

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ऊर्जा बचत और पर्यावरण संरक्षण की अपील के बाद कबीरधाम जिले में पुलिस विभाग की अनोखी पहल देखने को मिली। मंगलवार को पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह साइकिल चलाकर अपने कार्यालय पहुंचे, वहीं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेंद्र सिंह बघेल ने भी साइकिल से ऑफिस पहुंचकर इस अभियान में भाग लिया। इस दौरान उप पुलिस अधीक्षक संजय ध्रुव सहित कई पुलिस अधिकारी और कर्मचारी भी शामिल हुए। एसपी धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि छोटी-छोटी आदतों में बदलाव कर ऊर्जा बचत, पर्यावरण संरक्षण और बेहतर स्वास्थ्य को बढ़ावा दिया जा सकता है। कबीरधाम पुलिस की यह पहल आम लोगों को भी ईंधन बचाने और पर्यावरण के प्रति जागरूक रहने का सकारात्मक संदेश दे रही है। बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी ने हाल ही में गुजरात के वडोदरा में आयोजित जनसभा में पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने, सार्वजनिक परिवहन, कार पूलिंग और कोविड काल के दौरान अपनाए गए वर्क फ्रॉम होम, ऑनलाइन क्लास और वर्चुअल बैठकों जैसे उपायों को फिर से अपनाने की अपील की थी।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button