ChhattisgarhPoliticsRegion
झा का आरोप उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा का भाषण चलाकर कांग्रेस मांग रही वोट

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मीडिया सलाहकार पंकज कुमार झा ने सोशल मीडिया साइड एक्स पर पोस्ट करते हुए आरोप लगाया कि उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा का भाषण चलाकर कांग्रेस वोट मांग रही है। आज की तारीख में कांग्रेस से निरीह राजनीतिक दल और कोई नहीं है। आपने देखा, इन्होंने भाजपा का नारा चुराया दिल्ली चुनाव में, जिसकी देश भर में चर्चा और थू-थू हुई। आपने देखा कि कांग्रेस ने भाजपा का घोषणा पत्र ही चुरा लिया। उसके भी आप सभी साक्षी हैं। अब कांग्रेस ने भाजपा का न केवल भाषण, अपितु हमारी आवाज तक चोरी कर ली है। प्रदेश में उप मुख्यमंत्री विजय शर्माजी का भाषण उन्हीं की भाषा, उन्हीं की आवाज में चला कर कांग्रेस प्रत्याशी वोट मांग रहे। हे प्रभु।
