Chhattisgarh
जांजगीर पुलिस की बड़ी कार्रवाई बिहार के लूट गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार

जांजगीर पुलिस ने 13 फरवरी को शिवरीनारायण थाना क्षेत्र के ग्राम धरदेई में किसान से ढाई लाख रुपये की लूट मामले का खुलासा करते हुए एक अंतर्राज्यीय गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपियों ने प्रदेश के अलग-अलग जिलों में सात लूट और उठाईगिरी की वारदातों को अंजाम देना कबूल किया, जिनमें कुल 9 लाख 83 हजार रुपये की रकम लूटी गई थी। पकड़े गए आरोपी बिहार के कटिहार जिले के निवासी हैं, जबकि गिरोह के दो अन्य सदस्य अभी फरार हैं।







