Chhattisgarh
जांजगीर-चांपा युवक को जिंदा जलाकर मारने की कोशिश, तालाब में कूदकर बचाई जान

जांजगीर-चांपा जिले के कटओथ गांव में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसमें एक युवक को जिंदा जलाकर हत्या की कोशिश की गई। गनीमत रही कि युवक किसी तरह अपनी जान बचाने में कामयाब रहा और तुरंत तालाब में कूदकर आग से बचा। उसे गंभीर हालत में कोरबा जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार, पीड़ित युवक का कोरबा जिले के कनकी का निवासी है। उसकी प्रेमिका ने उसे मेला देखने के बहाने अपने गांव बुलाया, जहां युवती के भाई ने उस पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। जिला अस्पताल की चौकी पुलिस ने युवक से बयान दर्ज कर मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, यह घटना प्रेम संबंध से जुड़ी तनावपूर्ण परिस्थितियों के चलते हुई प्रतीत होती है।







