ChhattisgarhRegion
जगदलपुर-राउरकेला इंटरसिटी एक्सप्रेस 29 को नहीं चलेगी

जगदलपुर। बस्तर जिला मुख्यालय जगदलपुर से प्रस्थान करने वाली गाड़ी संख्या (18108) जगदलपुर-राउरकेला इंटरसिटी एक्सप्रेस 29 दिसंबर को नहीं चलेगी। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक के. संदीप ने बताया कि 29 दिसंबर को राउरकेला से प्रस्थान करने वाली ट्रेन संख्या (18107) राउरकेला-जगदलपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस रद्द रहेगी। उन्होने बताया कि दक्षिण पूर्व रेलवे के अंतर्गत राउरकेला -झारसुगुड़ा खंड में कंशबहल- राजगांगपुर-सागर-गारपोश स्टेशनों पर सुरक्षा संबंधी विकास कार्यों का काम किया जाएगा, इसके चलते एक दिन के लिए राउरकेला इंटरसिटी एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
