ChhattisgarhRegion

श्रीजगन्नाथ मंदिर प्रांगण में जगत जननी काव्य संग्रह किया गया विमोचन

Share


जगदलपुर। बस्तर जिला मुख्यालय के श्रीजगन्नाथ मंदिर प्रांगण में लेखिका श्रीमती डालेश्वरी पाण्डे के प्रथम काव्य संग्रह जगत जननी का रविवार को पद्मश्री धरमपाल सैनी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव, महापौर संजय पाण्डे, जिला अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी वेद प्रकाश पाण्डे, एमआईसी सदस्य व पार्षद लक्ष्मण झा, भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रकाश झा के द्वारा विमोचन किया गया। काव्य संग्रह जगत जननी की लेखिका श्रीमती डालेश्वरी पाण्डे ने समस्त जनप्रतिनिधियों के समक्ष अपनी कविता पढ़कर सुनायी।
विमोचन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व विधायक किरण देव ने कहा कि बस्तर में अनेक महान साहित्यकारों ने जन्म लिया है। इस विमोचन कार्यक्रम में आकर अत्यंत प्रसन्नता का अनुभव हो रहा है। जब कभी भी साहित्य संबंधित किसी सहायता की आवश्यकता होगी हमारा सहयोग निश्चित रूप से मिलेगा। उन्होने साहित्यकारों के कल्याण के लिये उन्हें पेंशन व्यवस्था आरंभ करने की मांगों सहित बस्तर संभाग के साहित्यकारों के लिए प्रति वर्ष लाला जगदलपुरी के जन्मदिवस पर उन्हें सम्मान प्रदान करने। बस्तर संभाग में होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों जैसे दशहरा महोत्सव, चित्रकोट महोत्सव, बारसूर महोत्सव आदि में बस्तर संभाग के कवियों को कार्यक्रम प्रस्तुत करने का मौका दिये जाने की मागों को पूरा करने का आश्वासन दिया है।।
महापौर संजय पाण्डे ने कहा कि यह काव्य संग्रह साहित्य के क्षेत्र में निश्चित ही मील का पत्थर साबित होगा। लेखिका ने जीवन के महत्वपूर्ण पहलुओं पर अपनी कलम चलायी है। आपकी कविताओं को सुनकर ऐसा लगता है मां सरस्वती का आपको पूरा आशीर्वाद प्राप्त है। आपकी लेखनी भविष्य में भी नवीन साहित्य का सृजन करती रहेगी।
विशिष्ट अतिथि पद्मश्री धरमपाल सैनी ने कहा कि कविता बन जाने के उपरांत उसके पीछे छिपी मेहनत नजर नहीं आती है। साहित्यकार का लेखन समाज के लिए उपयोगी और समाज को दिशा देने वाला होता है। 360 अरण्यक ब्राम्हण समाज एवं जिला भाजपा अध्यक्ष वेद प्रकाश पाण्डे ने कहा कि हमारे समाज से किसी महिला का लेखन कर्म में आना प्रसन्नता का विषय है। समाज के प्रतिभाओं को सबके सम्मुख लाने के लिये हमेशा हमारा सहयोग मिलता रहेगा।
काव्य संग्रह जगत जननी की समीक्षा करते हुए लेखिका डॉ. सुषमा झा ने काव्य संग्रह जगत जननी की अनेक पंक्तियां पढ़कर सुनाते हुए कहा कि लेखिका के गीत संगीत में दक्ष होने का प्रमाण है। अधिवक्ता अवध किशोर शर्मा ने कहा कि लेखिका ने घर परिवार की समस्याओं को लेकर बढिय़ा ताना-बाना बुना है। साथ ही स्त्री जीवन के कष्टों का अद्भुत चित्रण किया है। पिता को लेकर लिखी उनकी कविता उनके भाव पक्ष की सुंदर अभिव्यक्ति है।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button