Madhya Pradesh

जमीन विवाद में जबलपुर डॉक्टर की सुरक्षा पर संकट

Share

जबलपुर में महिला डॉक्टर हेमलता श्रीवास्तव अपनी ही प्रॉपर्टी को खतरे की वजह बताती नजर आईं। उन्होंने दावा किया है कि उनकी जमीन ही उनकी जान की दुश्मन बन गई है। डॉक्टर हेमलता ने डॉ. सुमित जैन और उनकी पत्नी प्राची जैन पर प्रॉपर्टी हड़पने का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने यह भी कहा कि धोखाधड़ी कर उनके 11 हजार स्क्वेयर फीट जमीन पर कब्जा कर लिया गया और एंबुलेंस में प्रॉपर्टी के पेपर पर जबरन हस्ताक्षर करवाए गए। वर्तमान में महिला डॉक्टर की जमीन पर डॉ. सुमित जैन का अस्पताल का बोर्ड लगा हुआ है, जिससे मामला और सनसनीखेज हो गया है।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button