InternationalMiscellaneous

इजरायल ने ईरान के परमाणु संयंत्र पर किया हमला

Share

नई दिल्ली। इजरायल ने ईरान के परमाणु संयंत्र पर हमला कर दिया।यह जानकारी ईरान के सरकारी टेलीविजन ने बृहस्पतिवार को दी। हमले के बाद ‘‘किसी भी तरह के रेडिएशन का खतरा नहीं’’ है। हमले से पहले ही केंद्र को खाली करा लिया गया था। इजरायल ने बृहस्पतिवार सुबह पहले ही चेतावनी दी थी कि वह रिएक्टर पर हमला करेगा और उसने लोगों से क्षेत्र छोड़कर जाने को कहा था। अराक स्थित भारी जल रिएक्टर तेहरान से 250 किलोमीटर (155 मील) दक्षिण-पश्चिम में है। परमाणु रिएक्टर को ठंडा करने के लिए भारी जल रिएक्टर का इस्तेमाल किया जाता है लेकिन यह प्लूटोनियम भी बनाता है। जिसका उपयोग परमाणु हथियारों में उपयोग किया जाता है। संयुक्त राष्ट्र की परमाणु निगरानी संस्था अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (IAEA) ने इजरायल से ईरान के परमाणु केंद्रों पर हमला ना करने का आग्रह किया है। बताया जाता है कि एजेंसी के निरीक्षकों ने 14 मई को आखिरी बार अराक का दौरा किया था।
वाशिंगटन स्थित समूह ‘ह्यूमन राइट्स एक्टिविस्ट्स’ ने बताया कि इजरायली हमलों में ईरान में अब तक 639 लोगों की मौत हो चुकी है और 1,329 अन्य लोग घायल हुए हैं। समूह ने बताया कि मरने वालों में 263 नागरिक और 154 सुरक्षा बल के जवान हैं।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button