ChhattisgarhMiscellaneous

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस: “एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य थीम” कार्यक्रम में शामिल हुए राज्यपाल डेका

Share

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर पूरे प्रदेश में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर राज्यपाल रमेन डेका ने जहां इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मण्डपम में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। वहीं उप मुख्यमंत्री अरुण साव, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा सहित तमाम साय मंत्रिमंडल के तमाम सदस्यों, सांसद, विधायक और तमाम जनप्रतिनिधियों ने अधिकारियों-कर्मचारियों, छात्र-छात्राओं के साथ योगाभ्यास किया।


अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मण्डपम में एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य थीम के तहत आयोजित कार्यक्रम में राज्यपाल रमेन डेका के साथ बड़ी संख्या में लोग शामिल होने पहुँचे। स्कूली छात्र-छात्राएँ, विभिन्न संगठनों के कर्मचारी, दिव्यांगजन और ट्रांसगेंडर समुदाय के लोगों ने सामूहिक योगाभ्यास किया।
कृषि मण्डपम में आयोजित योग कार्यक्रम में विधायक सुनील सोनी, पुरंदर मिश्रा, अनुज शर्मा, कुलपति डॉ गिरीश चंदेल, मुख्य सचिव अमिताभ जैन, संभागायुक्त महादेव कावरे, कलेक्टर डॉ गौरव कुमार सिंह, एसएसपी लाल उमेंद सिंह, निगम कमिश्नर विश्वदीप मौजूद रहे. सभी जनप्रतिनिधियों ने योगाभ्यास कर स्वस्थ रहने का संदेश दिया।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button