ChhattisgarhRegion

ग्रीष्मकालीन पेयजल व्यवस्था सुचारू रखने नगर निगम जलविभाग अध्यक्ष के निर्देश

Share

रायपुर। नगर निगम जलकार्य विभाग अध्यक्ष श्री संतोष सीमा साहू ने ग्रीष्मकालीन पेयजल व्यवस्था को सुचारू बनाये रखने के संबंध में बैठक लेकर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये।
नगर निगम जलविभाग अध्यक्ष द्वारा ली गई समीक्षा बैठक में जोन 9 जोन अध्यक्ष श्री गोपेश साहू, एमआईसी सदस्य खेमकुमार सेन, पार्षद मोहन साहू , श्रीमती सावित्री धीवर, श्रीमती प्रभा मनोज विश्वकर्मा , पार्षद प्रतिनिधि श्री जयंत साहू, अपर आयुक्त श्री लोकेश्वर साहू, जल बोर्ड समिति के अधीक्षण अभियंता श्री राजेश राठौर, जोन कमिश्नर श्री राकेश शर्मा, कार्यपालन अभियंता जल श्री नरसिंह फरेन्द्र, जल बोर्ड कार्यपालन अभियंता श्री अंशुल शर्मा जूनियर, फिल्टर प्लांट की टीम, जोन 9 के कार्यपालन अभियंता श्री शरद धु्रव, जल विभाग सहायक अभियंता श्री सैय्यद जोहेब, उपअभियंता श्री आशुतोष पांडे की उपस्थिति रही।
बैठक में नगर निगम जलविभाग अध्यक्ष ने आगामी ग्रीष्मकालीन पेयजल व्यवस्था की सुचारू तैयारी करने, अवैध नलों पर कार्यवाही कर विच्छेदन करने, बल्क कनेक्शन का संयुक्त निरीक्षण मुख्यालय जल विभाग, जल बोर्ड व संबंधित जोन की टीम द्वारा किये जाने, जल से संबंधित समस्त कार्य हेतु पूर्व से सामग्री की व्यवस्था किये जाने, टैंकर संचालन की मॉनिटरिंग किये जाने, जलसंबंधित कार्य पार्षदो के साथ समन्वय रखकर जनहित में किये जाने और टैंकर संचालन में लापरवाही बरते जाने पर संबंधित कर्मचारी के विरुद्ध कार्यवाही प्रस्तावित करने के निर्देश दिये है। जलविभाग अध्यक्ष श्री संतोष सीमा साहू ने बैठक में जोन 9 अध्यक्ष एवं पार्षदो से ग्रीष्मकालीन पेयजल व्यवस्था सुचारू बनाये रखने सुझाव लिए एवं अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button