बोलेरो की टक्कर से मासूम बच्चे की हुई मौत

जगदलपुर। बस्तर जिले के लोहंडीगुड़ा थाना क्षेत्र के घोटिया में रविवार सुबह सड़क हादसे में तीन वर्षीय मासूम रोहन की मौत हो गई। तीन बहनों का इकलौता भाई रोहन अन्य छोटे बच्चों के साथ सड़क किनारे खेल रहा था। सड़क पार करने के दौरान वह बोलेरो की चपेट में आ गया। कार चालक ने घायल मासूम को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मिली जानकरी के अनुसार 3 वर्षीय मासूम रोहन टेकाम अपने घर के पास सड़क किनारे अन्य बच्चों के साथ खेल रहा था, सड़क पार करने के दौरान बच्चा बोलेरो वाहन के चपेट में आ गया। दुर्घटना में मासूम के सिर में गंभीर चोंट आई। चालक ने वाहन रोककर घायल को लोहंडीगुड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने बच्चें को मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।







