Madhya Pradesh

शिक्षकों के लिए तनाव प्रबंधन और आपसी समन्वय को सशक्त बनाने की पहल

Share

आदिवासी बाहुल्य शहडोल जिले के पंडित शंभूनाथ शुक्ल विश्वविद्यालय में प्रधानमंत्री उषा (PM-USHA) योजना के तहत आयोजित फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम शिक्षकों के लिए एक महत्वपूर्ण पहल साबित हो रहा है। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के लगभग 60 प्रोफेसर और अकादमिक स्टाफ स्ट्रेस मैनेजमेंट, कॉन्फ्लिक्ट हैंडलिंग और टीम बिल्डिंग जैसे विषयों पर विशेषज्ञों से मार्गदर्शन प्राप्त कर रहे हैं। CRISP भोपाल के सहयोग से आयोजित हैंड्स-ऑन प्रैक्टिकल सेशन्स में प्रतिभागियों को तनाव प्रबंधन, प्रभावी संवाद, नेतृत्व क्षमता और इमोशनल इंटेलिजेंस से जुड़े व्यावहारिक पहलुओं की जानकारी दी जा रही है।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button