ChhattisgarhRegion

उद्यमियों के लिए इंडस्ट्री व बैंकर्स मीट का आयोजन 6 को

Share

कवर्धा। आरएएमपी योजनान्तर्गत सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमियों के लिए इंडस्ट्री एवं बैंकर्स मीट का आयोजन 06 मार्च 2026 का 03.30 बजे से होटल रायल सेलिब्रेशन, रायपुर रोड, कवर्धा में किया जाएगा। बैठक में अध्यक्ष, चेम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इण्डस्ट्रीज, अध्यक्ष राईस मिल संघ, अध्यक्ष फ्लाई एश ब्रिक्स संघ, अध्यक्ष जिला गुड़ इकाई मालिक संघ, सर्व उद्योग प्रतिनिधि, जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक, भारतीय स्टेट बैंक, विभिन्न बैंकों के शाखा प्रबंधक, समस्त चार्टर्ड अकाउंटेंट्स, उपसंचालक कृषि, सहायक संचालक उद्यानिकी विभाग, सहायक संचालक मछलीपालन विभाग, सहायक संचालक अंत्याव्यवसायी, सहायक संचालक खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड, मुख्य नगर पालिका परिषद कवर्धा, जिला कार्यक्रम प्रबंधक राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन कवर्धा तथा समस्त डीआरपी की उपस्थिति में आयोजित की जाएगी।
आरएएमपी योजना, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय, भारत सरकार तथा विश्व बैंक द्वारा संयुक्त रूप से समर्थित है। योजना का उद्देश्य राज्य के एमएसएमई उद्यमों की बाजार पहुंच बढ़ाना, उद्यमिता विकास एवं क्षमता संवर्धन को सुदृढ़ करना तथा विशेष रूप से समावेशिता सुनिश्चित करते हुए जमीनी स्तर तक लाभ पहुंचाना है। आयोजित इंडस्ट्री एवं बैंकर्स मीट में उद्यमियों को बैंकिंग ऋण प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी प्रदान की जाएगी। साथ ही संबंधित विभागों एवं उद्यमियों द्वारा ऋण वितरण में आने वाली समस्याओं पर विस्तार से चर्चा कर समाधान की दिशा में ठोस पहल की जाएगी। सभी संबंधित उद्यमियों एवं बैंकर्स से कार्यक्रम में उपस्थित होकर प्रदेश के औद्योगिक विकास में अपनी सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने का आग्रह किया गया है।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button