Chhattisgarh

भारत ने पाकिस्तान को 61 रनों से हराया, मुख्यमंत्री साय ने जताया गर्व

Share

विष्णुदेव साय ने महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम की ऐतिहासिक जीत पर प्रदेश एवं देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि कोलंबो, श्रीलंका में खेले गए आईसीसी टी20 विश्व कप मुकाबले में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम को 61 रनों से पराजित कर राष्ट्र का मान बढ़ाया है। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि हमारे जांबाज खिलाड़ियों ने संयम, सटीक रणनीति और उत्कृष्ट खेल भावना का परिचय देते हुए यह यादगार जीत दर्ज की, जो करोड़ों देशवासियों के लिए गर्व, उत्साह और उल्लास का क्षण है। उन्होंने टीम के सभी खिलाड़ियों को इस गौरवपूर्ण सफलता के लिए बधाई देते हुए आगामी मुकाबलों के लिए शुभकामनाएं भी प्रेषित कीं।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button