ChhattisgarhPolitics

भारत की धर्म-आस्था पर हस्तक्षेप बर्दाश्त नहीं

Share

रायपुर।राज्य के डिप्टी सीएम व गृहमंत्री विजय शर्मा ने आज राजधानी में मीडिया से कई मुद्दों पर चर्चा कर अपनी बात रखी। उन्होंने दुर्ग के मचांदुर गांव में आर्मी जवान के घर लगे भगवा ध्वज विवाद, प्रदेश में धर्मांतरण पर नए सख्त कानून की तैयारी आदि की बात कही।
डिप्टी सीएम शर्मा ने कहा कि मचांदुर गांव में जिस आर्मी जवान के घर भगवा ध्वज को लेकर विवाद हुआ है।जिसने विवाद किया उनके ही घर पर ही भगवा झंडा लगाएंगे। इसके लिए युवा मोर्चा के अध्यक्ष राहुल टिकरिहा भगवा झंडा लेकर वहां जा रहे हैं। भारत की धर्म-आस्था पर कोई हस्तक्षेप होगा तो आवाज उठेगी। हमारी बात स्पष्ट है कि ध्वज हम वहीं लगाएंगे।

गृहमंत्री शर्मा ने कहा कि प्रदेश में कई स्थानों से धर्मांतरण की खबरें मिल रही है। धर्मांतरण के विषय में समाज में ज्यादा द्वेष हो जाता है। प्रलोभन देकर लोगों का धर्मांतरण किया जाता है। इस सम्बन्ध में नए कानून लाने की तैयारी हो गई है, इसे विधानसभा में लाया जाएगा। इसके बाद पुलिस को कार्रवाई करने में आसानी होगी।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button