ChhattisgarhRegion

पर्यावरण संरक्षण के लिए जन जागरूकता बढ़ाएं – डेका

Share

रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका से आज लोकभवन में रायपुर वन वृत्त के संभागीय वन अधिकारी मयंक पाण्डेय ने सौजन्य भेंट की। इस दौरान राज्यपाल ने 5 जून को आयोजित होने वाले विश्व पर्यावरण दिवस के लिए वन विभाग द्वारा की जा रही तैयारियों की विस्तृत जानकारी प्राप्त की।
राज्यपाल ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाने तथा अधिकाधिक जनसहभागिता सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल एक दिवस तक सीमित न रहकर सतत सामाजिक दायित्व के रूप में अपनाया जाना चाहिए।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button