ChhattisgarhRegion

सड़क दुर्घटनाओं में शासकीय अस्पताल में कम व निजी में हुई अधिक मौतें

Share

रायपुर। कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव ने सड़क दुर्घटनाओं में हुई मौत का मामला विधानसभा में उठाया। जिस पर स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने बताया कि दुर्ग जिले के शासकीय अस्पताल में 82 व निजी अस्पतालों में 195 लोगों की मौत हुई है जबकि इन अस्पताल में शासकीय अस्पताल से कम मरीज इलाज कराने के लिए पहुंचे हुए थे।
विधायक देवेन्द्र यादव ने मंत्री से जानना चाहा कि दुर्ग जिले अंतर्गत वर्ष 2025 से जनवरी, 2026 तक कितनी यातायात दुर्घटनाएं घटित हुई हैं? कितने व्यक्तियों की इन दुर्घटनाओं में मृत्यु हुई है एवं कितने घायल हुए हैं? स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि प्रश्नाधिन अवधि में दुर्ग जिले में यातायात दुर्घटनाओं से शासकीय चिकित्सालयों में आने वाले घायल मरीजों की संख्या 3954 व दुर्घटना में भर्ती मरीजों की मृत्यु की संख्या 82 है। वहीं निजी चिकित्सालयों में आने वाले घायल मरीजों की संख्या 3850 व दुर्घटना में भर्ती मरीजों की मृत्यु की संख्या 195 है। यादव ने फिर पूछा कि प्रश्नावधि तक कितने घायल व्यक्तियों को अस्पताल पहुंचाया गया है? इस पर मंत्री ने बताया कि प्रश्नावधि तक कुल 7804 घायल व्यक्तियों को शासकीय एवं निजी अस्पताल पहुंचाया गया।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button