Madhya Pradesh

कंजरा गांव में पड़ोसी ने कुल्हाड़ी से हमला किया, पति-पत्नी और बेटा अस्पताल में भर्ती

Share

मध्य प्रदेश के दमोह जिले के हटा थाना क्षेत्र में मामूली विवाद ने खून-खराबे का रूप ले लिया। कंजरा गांव में कल्लो बाई अपने घर पर साफ-सफाई कर रही थीं, तभी पड़ोसी बलराम सिंह ने उनके आंगन में कचरा फेंक दिया। इस पर बहस बढ़ गई और बलराम सिंह ने कुल्हाड़ी से कल्लो बाई (40), उनके पति ज्ञान सिंह (45) और बेटे महेंद्र सिंह (25) पर हमला कर दिया। हमले में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों की मदद से उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने दो को जबलपुर रेफर कर दिया और एक को प्राथमिक उपचार के बाद भर्ती किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपी बलराम सिंह की तलाश जारी है।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button