Madhya Pradesh
महिला डॉक्टर की संपत्ति विवाद में बहन ने प्रशासन से सुरक्षा की अपील

जबलपुर में सीनियर महिला डॉक्टर हेमलता श्रीवास्तव की करोड़ों की संपत्ति को लेकर विवाद नया मोड़ ले गया है। मामला तब सुर्खियों में आया जब उनकी छोटी बहन का एक वीडियो सामने आया, जिसमें उन्होंने जिला प्रशासन से अपनी बड़ी बहन को गायत्री मंदिर में रखने और सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपील की। डॉक्टर हेमलता की संपत्ति को लेकर आरोप हैं कि कुछ डॉक्टर दंपति ने इसे हथियाने की साजिश रची। वहीं, गायत्री परिवार ने भी संपत्ति के दानपत्र होने का दावा किया है। डॉक्टर की शारीरिक और मानसिक स्थिति ठीक नहीं होने के बावजूद उन पर रजिस्ट्री और दानपत्र लिखवाने के दबाव के आरोप हैं। राइट टाउन में स्थित लगभग 25 हजार स्क्वेयर फीट जमीन पर विवाद चल रहा है, और मेडिकल कॉलेज में उनका इलाज जारी है।







