Chhattisgarh

देर रात लूट की वारदात, फल विक्रेता से बंदूक-चाकू की नोक पर 36,600 रुपये लूटे

Share

राजधानी रायपुर के मौदहापारा थाना क्षेत्र में देर रात एक सनसनीखेज लूट की वारदात सामने आई है, जहां फल बेचकर घर लौट रहे युवक को उसके ही परिचित ने अपने तीन साथियों के साथ मिलकर निशाना बनाया। जानकारी के अनुसार, मौदहापारा निवासी शेख शाहिल बाम्बे मार्केट में फल का ठेला लगाता है और सोमवार रात करीब 10:20 बजे वह दिनभर की बिक्री के 36,600 रुपये लेकर घर लौट रहा था। इसी दौरान तालाबपार स्थित महतो गैरेज के पास फिरोज कबाड़ी गली में उसके पिता का पुराना परिचित राजा बैझड़ अपने तीन साथियों के साथ बाइक और एक्टिवा से वहां पहुंचा और उसे अल्ताफ का घर बताने के बहाने बातचीत में उलझा लिया। परिचित होने के कारण शाहिल उनके साथ गली की ओर चला गया, जहां चारों आरोपियों ने उसे घेर लिया और एक ने उसका गला पकड़ लिया, जबकि अन्य ने उसके हाथ पकड़कर बंदूक और चाकू की नोक पर उसकी जेब से पैसे लूट लिए। वारदात के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए, जिसके बाद पीड़ित ने अपने परिजनों को सूचना देकर मौदहापारा थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले में राजा बैझड़ सहित तीन अन्य आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 309(4) के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button