ChhattisgarhCrimeRegion

मां ने गुस्से में दुधमुंहे बच्चे को जमीन पर पटक कर मार डाला

Share

सूरजपुर। एक मां ने अपने ही चार माह के दुधमुंहे बच्चे को पटक कर उसकी जान ले ली। यह घटना प्रेमनगर थाना क्षेत्र के जयपुर गांव की है। जहां महिला घर में खाना बना रही थी, उसी दौरान बच्चा लगातार रो रहा था। बच्चे के रोने से गुस्साई मां ने आपा खो दिया और मासूम को जमीन पर पटक दिया। गंभीर चोट लगने से बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।
प्राथमिक जानकारी में यह भी सामने आया है कि आरोपी मां मानसिक रूप से अस्वस्थ है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। महिला से पूछताछ जारी है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button