ChhattisgarhRegion

धान उपार्जन केन्द्रों में बेहतर सुविधाओं से किसानों का धान विक्रय हुआ और अधिक सुगम

Share


रायपुर। प्रदेश में धान उपार्जन केन्द्रों पर किसानों को दी जा रही सुविधाओं से धान विक्रय प्रक्रिया पहले से अधिक सुगम, सरल और आसान हो गई है। इसी कड़ी में सरगुजा जिले के लुण्ड्रा ब्लॉक के अंतर्गत किशुनपुर ग्राम पंचायत के किसान श्री रामेश्वर प्रसाद ने धौरपुर धान उपार्जन केन्द्र में धान विक्रय का अनुभव साझा करते हुए इसकी सराहना की है।
किसान रामेश्वर प्रसाद ने बताया कि वे 240 बोरी धान लेकर धौरपुर उपार्जन केन्द्र पहुंचे थे। उन्होंने समिति से पहला टोकन 104 क्विंटल का कटवाया। टोकन कटाने में उन्हें किसी प्रकार की समस्या नहीं हुई। उन्होंने बताया कि 8 एकड़ करीब जमीन है, कुल 210 क्विंटल धान का विक्रय करते हैं, उन्होंने बताया कि धौरपुर धान उपार्जन केन्द्र पहुचते ही नमी परीक्षण और प्रारंभिक प्रक्रिया के बाद बारदाना उपलब्ध हुए। धान की तौल प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी तरीके से संपन्न हुई, उन्होंने धान खरीदी व्यवस्था पर अपनी संतुष्ट व्यक्त की।
किसान रामेश्वर प्रसाद ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के शासन में किसानों को 3100 रुपए प्रति क्विंटल धान का सर्वाधिक मूल्य मिल रहा है। इससे प्रदेश के किसान आर्थिक रूप से और अधिक सक्षम और समृद्ध हो रहे हैं। उन्होंने पूरी धान खरीदी व्यवस्था को पारदर्शी व किसान-हितैषी बताते हुए मुख्यमंत्री एवं शासन-प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया।
छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार जिले के सभी धान उपार्जन केन्द्रों में किसानों की सुविधा, समय पर बारदाना उपलब्धता, पारदर्शी तौल एवं समस्याओं के त्वरित समाधान को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है, जिससे किसानों को धान विक्रय में किसी प्रकार की बाधा या परेशानी नहीं आ रही है।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button