MiscellaneousNational

देर रात अवैध तरीके से बनी मस्जिद, मदरसा और मंदिर किया गया ध्वस्त

Share

लखनऊ के अकबर नगर में देर रात अवैध तरीके से बनी मस्जिद, मदरसे और मंदिर पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई। इसमें दो मस्जिद और एक मदरसा शामिल था। इससे पहले मंदिर पर भी कार्रवाई की जा चुकी है। प्रशासन ने देर रात मस्जिद और मदरसे को बुलडोजर से जमींदोज कर दिया। इस दौरान महानगर के इलाके में चप्पे- चप्पे पर चेक पोस्ट लगाकर उन सभी रास्तों को बंद कर दिया गया, जहां से कोई भी अकबरनगर तक जा सके।

प्रशासन का कहना है कि कुकरैल नदी की जमीन पर अवैध निर्माणों पर बुलडोजर चला है. यहां अवैध रूप से बने 1169 आवास और 101 कॉमर्शियल निर्माण ध्वस्त किए गए हैं।अकबरनगर में ध्वस्तीकरण अभियान का कार्य पूरा हो गया है। अब मलबा हटाया जा रहा है।अतिक्रमण हटाने का अभियान दिसंबर 2023 से शुरू हुआ था. इश अभियान में करीब 24.5 एकड़ जमीन पर बने 1800 से अधिक अवैध निर्माण जमींदोज किए गए हैं।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button