Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में अफीम की अवैध खेती का सिलसिला जारी लैलूंगा में नया खुलासा

Share

छत्तीसगढ़ में अफीम की अवैध खेती का सिलसिला लगातार जारी है। तमनार के बाद अब जिले के लैलूंगा क्षेत्र के घटगांव में अफीम की खेती पकड़ी गई, जो सब्ज़ियों की बाड़ी के बीच छिपाकर उगाई जा रही थी। इस घटना के बाद प्रशासनिक महकमे में हलचल मच गई और पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई। यह 17 दिनों के भीतर प्रदेश में पांचवां मामला है और जिले में पिछले दो दिनों में दूसरा मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, झारखंड का रहने वाला मार्शल सांगा पिछले 10–12 सालों से इस क्षेत्र में खेती कर रहा था। उसने आमाघाट क्षेत्र के एक किसान से तरबूज और ककड़ी उगाने के लिए खेत लिया था, लेकिन उसी देखरेख में अफीम की खेती शुरू कर दी। मार्शल सांगा पहले से झारखंड में अपने साथी के साथ अफीम की खेती करता आ रहा था और वही मॉडल उसने रायगढ़ में अपनाया।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button