ChhattisgarhCrime

मुरूम का अवैध खनन व परिवहन, शिकायत पर कार्रवाई नहीं

Share

खैरागढ़। जिले के ग्राम दामरी में अवैध मुरूम खनन का आरोप है। यहाँ लंबे समय से सरकारी और निजी जमीनों पर खुलेआम खुदाई कर परिवहन किया जा रहा है । क्षेत्र में चौबीसों घंटे मशीनों से खुदाई कर ट्रैक्टर और हाईवा से परिवहन किया जा रहा है । ग्रामीणों का कहना है कि शिकायत पर कोई कार्यवाई नहीं की गई।
विधानसभा में पेश आंकड़ों में दिया गए जवाब में जिले में रेत के अवैध उत्खनन का एक भी मामला दर्ज नहीं होने और मुरूम के सिर्फ दो प्रकरण जानकारी दी गई। जबकि हकीकत में दामरी, साल्हेवारा, बुंदेली और सोनभट्टा में अवैध खनन की शिकायतें मिल रही हैं। खनन विभाग ने वित्तीय वर्ष 2024-25 और 2025-26 में कुल 62 लाख 93 हजार 807 रुपए खर्च किए हैं, जिसमें वेतन, महंगाई भत्ता, मकान किराया, पेट्रोल-डीजल, कार्यालय सामग्री और अन्य मद शामिल हैं। इसके बावजूद अवैध खनन पर रोक नहीं लग पाई है। जिले में 229 हेक्टेयर से अधिक क्षेत्र में खदानों की लीज होने और वर्ष 2023 से 2026 तक 53 प्रकरण दर्ज होने की बात कही गई है।
इस सम्बन्ध में सहायक खनिज अधिकारी बबलू पांडे का कहना है कि दामरी क्षेत्र से अवैध खनन की शिकायत मिली थी, जिसके बाद टीम मौके पर भेजी गई थी, लेकिन वहां कोई वाहन नहीं मिला। उन्होंने कहा कि जैसे ही अवैध गतिविधि या वाहन की जानकारी मिलेगी, विभाग द्वारा सख्त कार्रवाई की जाएगी।
लोगों ने कलेक्टर और उच्चाधिकारियों से निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button