Chhattisgarh

ट्रक और कंपनियों के फर्जी बिल से चल रहा करोड़ों का अवैध खनिज कारोबार

Share

रायगढ़ में टोल जांच के दौरान दो ट्रकों से करोड़ों रुपये के अवैध मिनरल ट्रेड का खुलासा हुआ है। पुलिस ने जांच में पाया कि हाईवे पर चल रहे ट्रकों से स्पंज आयरन चोरी कर उसे फर्जी बिलों के सहारे अलग-अलग कंपनियों में बेचा जा रहा था, और इस पूरे नेटवर्क का कारोबार 106 करोड़ रुपये से अधिक का अनुमानित है। 25 फरवरी 2026 को ट्रक क्रमांक CG 04 JC 4585 और CG 07 AV 5290 को रोककर ड्राइवरों सोनूलाल मोंगरे और रामेश्वर मानिकपुरी से दस्तावेज मांगे गए, लेकिन वैध दस्तावेज न होने पर माल जब्त किया गया। आगे की जांच में आरोपी रंजीत सिंह के जरिये चोरी किए गए स्पंज आयरन का फर्जी बिल के माध्यम से परिवहन किया जा रहा था। पुलिस ने रंजीत सिंह और दोनों ट्रक ड्राइवरों के खिलाफ कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button