Chhattisgarh

बस्तर के चित्रकोट में खुलेआम अवैध शराब बिक्री, पुलिस और आबकारी विभाग निष्क्रिय

Share

बस्तर जिले के चित्रकोट विधानसभा में शराब की अवैध बिक्री का मामला लगातार बढ़ता जा रहा है। विधायक विनायक गोयल की लगातार शिकायतों के बावजूद क्षेत्र के लौंहडीगुड़ा, बस्तानार और तोकापाल ब्लॉक में छोटे-छोटे किराने दुकानों और ढाबों में खुलेआम शराब बेची जा रही है, जबकि पुलिस प्रशासन और आबकारी विभाग की उड़नदस्ता टीम कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। हाल ही में किलेपाल में स्थित जनपद पंचायत के सामने और बैंक ऑफ बड़ौदा के बगल की किराने की दुकानों से नाबालिगों द्वारा शराब बेचते हुए वीडियो सामने आए हैं। आबकारी अधिकारी रविकांत जायसवाल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही उचित कार्रवाई की जाएगी। बावजूद इसके, स्थानीय प्रशासन और पुलिस की टीम हाथ पर हाथ धरे बैठी है, जबकि अवैध शराब की बिक्री लगातार जारी है।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button