Madhya Pradesh

एमवायएच में मस्जिद के नाम पर अवैध निर्माण, प्रशासन ने जारी किया नोटिस

Share

इंदौर के एमवायएच अस्पताल परिसर में मस्जिद के नाम पर जमीन कब्जे का बड़ा मामला सामने आया है। प्रशासन ने इस कब्जे को अवैध घोषित किया है। जांच में पता चला कि करीब 360 स्क्वायर फीट की मस्जिद की आड़ में लगभग 30 हजार स्क्वायर फीट जमीन पर कब्जा किया गया था, जिसमें मस्जिद के बाहर बाउंड्री वॉल खड़ी कर अतिरिक्त जमीन को घेर लिया गया और पास में मुसाफिरखाना भी बना दिया गया। 10 फरवरी को एसडीएम जूनी इंदौर ने कब्जा हटाने के लिए 3 दिन का अल्टीमेटम दिया था, लेकिन आदेश के 10 दिन बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। प्रशासन ने अब स्पष्ट कर दिया है कि मस्जिद के नाम पर किया गया नया निर्माण हटाया जाएगा, अवैध बाउंड्री वॉल तोड़ी जाएगी और मुसाफिरखाना हटाने के लिए अलग आदेश जारी किया जाएगा। जांच में यह भी सामने आया कि संबंधित जमीन पर वक्फ बोर्ड अपना मालिकाना हक साबित नहीं कर सका, जिसके कारण प्रशासन ने वक्फ बोर्ड और मस्जिद सदर को बेदखली का नोटिस जारी किया है। एमवायएच जैसे संवेदनशील अस्पताल परिसर में इस तरह के बड़े पैमाने पर कब्जे के मामले ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं और अब यह देखना बाकी है कि प्रशासन जमीनी स्तर पर कब और कै

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button