चेहरे पर ग्लो चाहिए, तो गर्म पानी से मुंह न धोएं: डॉ. कमल

रायुपर। महाराष्ट्र मंडल के सखी निवास (कामकाजी महिला वसती गृह) में रविवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की मुख्य वक्ता वरिष्ठ आजीवन सभासद डा. कमल वर्मा ने कहा कि हर युवती की यह इच्छा होती है कि उसके चेहरे पर ग्लो नजर आए। इसके लिए हम कई बार महंगे और ब्रांडेड कास्मेटिक्स का इस्तेमाल करते हैं। इस कास्मेटिक्स के अधिक इस्तेमाल का दुष्परिणाम हमें 40 साल की उम्र के बाद नजर आता है। अपने चेहरे का लंबे समय तक अच्छे और ग्लोसी रखने के लिए हमें चेहरे कभी भी गर्म पानी से नहीं धोना चाहिए।
सखी निवास में एक बच्ची के सवाल शादी जरूरी कि कैरियर का जवाब देते हुए डॉ. वर्मा ने कहा कि दोनों का अपना अलग- अलग महत्व है। हर माता- पिता की इच्छा होती है कि उनकी बेटी को बढ़ते उम्र के साथ एक सही सहारा मिले, जो आशा शादी के बाद पूरी होती है। रही बात कैरियर कि, तो आज आप स्वतंत्र हैं। शादी के बिना और शादी के बाद भी आप अपना कैरियर बना सकती हैं।शादी के बाद पति के साथ सही बांउडिंग का होना जरूरी है। वहीं बच्चों से गायनिक सवालों के जवाब भी डा. वर्मा ने बेबाकी से दिए।
सखी निवास प्रभारी नमिता शेष ने सखी निवास में रहने वाली सभी नारी शक्ति को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नारी का सम्मान सिर्फ एक दिन नहीं अपितु हमेशा होना चाहिए। अपने बच्चों को बड़ा करने और उन्हें संस्कार देने की जिम्मेदारी महिलाओं की होती है, जिसे वह नि:संदेह पूरा करती है। हमें अपनी बेटियों के साथ बेटों को भी ऐसे संस्कार देने चाहिए कि वह अपनी शादी के बाद अपने लाइफ पार्टनर की भावनाओं को अच्छे से समझे और जीवन के हर उतार- चढ़ाव में उसका साथ दे। सोफे में बैठकर पत्नी से पानी मांगने के बजाए वह खुद होकर पानी का गिलास लेने किचन तक जाए।
इस अवसर पर सखी निवास मैनेजर कमलेश्वरी साहू, वार्डन मंजिरी भगाड़े, महाराष्ट्र मंडल की लेखा व्यवस्थापिका बी. नंदिनी नायडू सहित सखी निवास में निवासरत अन्य महिलाएं और छात्राएं भी उपस्थित रहीं।







