Madhya Pradesh

IAS संतोष वर्मा के SC-ST और न्यायपालिका बयान से बढ़ा विवाद

Share

मध्यप्रदेश के IAS संतोष वर्मा, जो पहले ब्राह्मण बेटियों पर विवादित टिप्पणी के कारण चर्चा में आए थे, इस बार न्यायपालिका और SC-ST छात्रों पर विवादित बयान देकर सुर्खियों में हैं। एक कार्यक्रम में उन्होंने दावा किया कि SC-ST बच्चों को हाईकोर्ट सिविल जज बनने से रोका जा रहा है। उन्होंने कहा कि 50% कटऑफ होने के बावजूद SC-ST को केवल 49.95 नंबर दिए जा रहे हैं और इंटरव्यू में भी 20 में 19.5 अंक दिए जा रहे हैं। वर्मा का यह भी कहना है कि उनका बच्चा IAS या IPS बन सकता है, लेकिन सिविल जज नहीं। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिससे विवाद और बढ़ गया। इसके साथ ही उन्होंने भड़काऊ टिप्पणी की कि “कितने संतोष वर्मा को मारोगे?” और “हर घर से निकलेगा एक संतोष वर्मा।” इस विवादित बयान के कारण ब्राह्मण समाज में विरोध और प्रदर्शन शुरू हो गया है और उन्हें नौकरी से बर्खास्त करने की मांग की जा रही है।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button