Madhya Pradesh
गर्भवती महिला पर पति की हिंसा, FIR में महिला कांग्रेस नेत्री भी शामिल

मध्य प्रदेश के धार में इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है, जिसमें एक पति ने अपनी 2 महीने की गर्भवती पत्नी के पेट पर लात मार दी, जिससे महिला का गर्भपात हो गया। यह घटना महिला थाना परिसर के बाहर हुई, जब पति-पत्नी किसी विवाद को लेकर थाने आए थे। इस मामले में महिला कांग्रेस की पूर्व उपाध्यक्ष माधुरी सहित पति आशीष सोनी और ससुराल पक्ष के अन्य सदस्यों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है और प्रकरण की जांच की जा रही है।







