ChhattisgarhCrime
दूसरी औरत से सम्बन्ध के आरोप में पति को चाकू मारा

रायपुर। राजधानी के पंडरी ताजनगर में प्रेम विवाह करने वाली युवती काजल ने अपने पति पर चाकू से हमला कर दिया। पति ने आरोपी पत्नी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। यह मामला सिविल लाइन थाने क्षेत्र की है। मोहम्मद तैय्यब पेशे से टाइल्स मिस्त्री है। उसने काजल यादव से तीन पहले लव मैरिज की थी। दोनों ताजनगर में किराए के मकान में रहते हैं और उनका डेढ़ साल का एक बच्चा है।
शुक्रवार रात 10.30 बजे काजल और मोहम्मद तैय्यब के बीच विवाद हो गया। आरोपी पत्नी ने अपने पति पर दूसरे महिला के संबंध का आरोप लगाते हुएहमला कार दिया। दोनों के बीच गाली-गलौज हुई। इसके बाद जल ने पति पर सब्जी काटने के चाकू से पीठ, गले में वार कर दिया। इस दौरान हाथ-मुक्के से भी पीटा।
