Madhya Pradesh

अस्पताल जमीन घोटाला फरार आरोपी सुधीर जैन गिरफ्तार, ईसाई समाज ने कार्रवाई की मांग की

Share

ईसाई समाज ने मसीह अस्पताल मामले में आज एसपी को ज्ञापन सौंपकर आरोपियों सुधीर जैन, सुधीर दास और अंकित उल्लासमल वडेरा के खिलाफ उचित कार्रवाई और सबूत पेश करने की मांग की है। यह जमीन धार महाराज द्वारा महिला अस्पताल के लिए दान में दी गई थी, लेकिन बाद में कथित लोगों ने इसे खुर्दबुर्द कर करोड़ों रुपए में बेच दिया। मुख्य आरोपी सुधीर जैन पिछले चार साल से फरार था, जिसे हाल ही में इंदौर से गिरफ्तार किया गया है। इस घोटाले में पुलिस ने कई अन्य आरोपियों को भी नामजद किया है और संपत्तियों को कोर्ट के आदेश पर सील किया गया है। मामले में बताया गया कि सेंट टेरेसा जमीन का यह घोटाला लगभग ढाई सौ करोड़ रुपए का था और प्रदेश में लंबे समय तक चर्चा का विषय रहा। ईसाई समाज ने आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए पुलिस की कार्रवाई की सराहना भी की है।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button