ChhattisgarhRegion

कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता विवि में होली मिलन कार्यक्रम संपन्न

Share

रायपुर। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय में होली मिलन कार्यक्रम हर्षोल्लास और पारंपरिक उत्साह के साथ मनाया गया। प्रशासनिक भवन के कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित इस कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर (डॉ. ) मनोज दयाल ने सभी प्राध्यापकों, अतिथि व्याख्याताओं, अधिकारियों एवं कर्मचारियों को होली की शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम के दौरान सभी ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की बधाई दी और सौहार्दपूर्ण वातावरण में पर्व का आनंद लिया। इस अवसर पर कुलपति प्रो. मनोज दयाल ने विश्वविद्यालय के रेडियो संवाद के माध्यम से भी होली पर्व पर शुभकामना संदेश प्रसारित किया। अपने उद्बोधन में कुलपति प्रो. दयाल ने कहा कि रंगों का यह त्यौहार समाज में समरसता, प्रेम, भाईचारे और एकता का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि होली कुटुंब प्रबोधन और सामाजिक सद्भाव को सुदृढ़ करने का पर्व है। उन्होंने सभी से अपील की कि त्यौहार को स्वदेशी जीवन शैली के अनुरूप मनाते हुए इस बात का विशेष ध्यान रखें कि किसी को किसी प्रकार की असुविधा या कष्ट न हो।
उन्होंने कामना की कि होली का यह पर्व विश्वविद्यालय परिवार और समस्त विद्यार्थियों के जीवन में नई ऊर्जा, नई उम्मीद और नई उमंग लेकर आए। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के कुलसचिव सुनील कुमार शर्मा सहित सभी प्राध्यापकगण, अतिथि व्याख्याता, अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button