ChhattisgarhRegion

बस्तर में होलिका दहन के दूसरे दिन मनाई गई रंगों का त्योहार होली-धुलेंडी

Share

जगदलपुर। बस्तर में 4 मार्च धुलेंडी का पर्व पूरे उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। शहर के साथ-साथ ग्रामीण इलाकों में भी लोग रंगों से सराबोर नजर आ रहे हैं और भाई-चारे का यह उत्सव धूमधाम से जारी है। जगदलपुर सहित पूरे जिले में लोग टोलियों में निकलकर एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगा रहे हैं।
बच्चों में पिचकारी और गुब्बारों को लेकर भारी उत्साह देखा जा रहा है। त्योहार के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन द्वारा शहर के प्रमुख चौराहों और संवेदनशील इलाकों में कड़ी सुरक्षा तैनात की गई है। उल्लेखनिय है कि सेमवार रात्री में होलिका दहन किया गया, इसके दूसरे दिन धुलेंडी का पर्व में रंग खेली जाती लेकिन चंद्रग्रहण पडऩे से मंगलवार सुबह से सभी मंदिरों के कपाट बंद कर दिए गए, तथा मंगलवार को धुलेंडी का पर्व में रंग नही खेली गई । आज बुधवार सुबह शुद्धिकरण के बाद मंदिरों के कपाट खोले गओ। वहीं आज बुधवार को बस्तर में रंगों का त्योहार होली-धुलेंडी खेली गई।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button