Chhattisgarh
राजस्व विभाग में ऐतिहासिक तबादला106 पटवारियों का स्थानांतरण, भ्रष्टाचार पर कड़ी नजर

जिले के राजस्व विभाग में बड़ा फेरबदल किया गया है, जिसमें 106 पटवारियों का एक साथ तबादला किया गया है। कई वर्षों से एक ही ब्लॉक और तहसीलों में पदस्थ कर्मचारियों को अब अन्य ब्लॉकों में स्थानांतरित किया गया है। प्रशासन का मानना है कि लंबे समय से जमे कर्मचारियों को हटाकर यह कदम पारदर्शिता और कार्यप्रणाली में सुधार की दिशा में उठाया गया है। हाल के दिनों में राजस्व विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों पर एसीबी (भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो) की बढ़ती कार्रवाई को देखते हुए यह सख्त फैसला लिया गया। कलेक्टर एस. जयवर्धन के निर्देश पर जारी इस तबादला सूची को राजस्व विभाग में ऐतिहासिक माना जा रहा है और प्रशासन उम्मीद कर रहा है कि इस कदम से कार्यप्रणाली में सुधार आएगा और भ्रष्टाचार पर भी अंकुश लगेगा।





