Madhya Pradesh

हाईकोर्ट महिला कर्मचारी से साइबर ठगी, खाते से 81 हजार रुपए गायब

Share

जबलपुर में हाईकोर्ट की महिला कर्मचारी रुकमणी ओझा साइबर ठगी का शिकार हो गईं। जालसाजों ने खुद को बिजली विभाग का अधिकारी बताकर महिला को नया कनेक्शन और बिल अपडेट करने का झांसा दिया। सिक्योरिटी मनी लौटाने के नाम पर भेजी लिंक पर क्लिक करते ही महिला के खाते से 81 हजार रुपए कट गए। घटना बिलहरी एपीआर कॉलोनी की रहने वाली महिला के साथ हुई। सिविल लाइन थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर अज्ञात साइबर ठगों की तलाश शुरू कर दी है।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button