ChhattisgarhCrimePolitics
मुझे सुने बगैर हाईकोर्ट ने दोषी करार दिया : अमित जोगी

बिलासपुर। राज्ये राम अवतार जग्गी हत्याकांड मामले में अमित जोगी को कोर्ट ने तीन हफ्ते में सरेंडर करने का आदेश दिया है। इस मामले में अमित जोगी ने एक्स पर पोस्ट कर कहा है कि आज हाईकोर्ट ने बिना सुनवाई का अवसर दिए मेरे विरुद्ध सीबीआई की अपील को मात्र 40 मिनट में स्वीकार कर लिया। मुझे खेद है कि जिस व्यक्ति को अदालत ने दोषमुक्त किया था, उसे बिना सुनवाई का अवसर दिए दोषी करार दिया गया। यह अप्रत्याशित है।
अमित जोगी ने कहा, अदालत ने मुझे 3 सप्ताह के अंदर सरेंडर करने का समय दिया है। मुझे लगता है कि मेरे साथ अन्याय हुआ है। मुझे पूरा विश्वास है कि सर्वोच्च न्यायालय से मुझे न्याय अवश्य मिलेगा। मैं न्याय व्यवस्था पर पूरा विश्वास रखता हूं। मैं पूर्ण शांति, आस्था और धैर्य के साथ आगे बढ़ रहा हूं। सत्य की जीत अवश्य होगी।







