Chhattisgarh

बस्तर रैली में हिडमा का गीत बजा, पुलिस ने शुरू की जांच

Share

बस्तर में आयोजित भूमकाल स्मृति दिवस की रैली में हिडमा के नाम से जुड़ा गीत बजने का मामला सामने आया है। रैली में शामिल लोग गीत पर झूमते और तालियां बजाते नजर आए, जबकि मौके पर पुलिस बल भी मौजूद था। यह घटना जगदलपुर शहर के अग्रसेन चौक के पास हुई, और गीत में “हमारे हक की जंग है हिडमा”, “दिल की बस्ती में हिडमा” जैसे शब्द शामिल थे। घटना के वायरल होने के बाद बस्तर रेंज के आईजी ने बताया कि जांच जारी है और पता लगाया जा रहा है कि गीत किसने चलाया और मौके पर कौन-कौन मौजूद थे।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button